बड़ी खबर LIVE: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में दिल्ली स्पेशल सेल ने उठाया बड़ा कदम, जानें पूरा मामला

पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट और फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से एक दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिशा रवि को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और उसमें कुछ चीजें जोड़ीं और उसे आगे भेजा। गौरतलब है कि 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके तहत अब दिशा को गिरफ्तार किया गया है।किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले की जांच-पड़ताल भी कर रही है। पर्यावरण संरक्षक ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में एक टूल किट को ट्वीट किया था। जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया। जांच में पता चला है कि इस टूलकिट का स्क्रीप्ट राइटर एक खालिस्तानी संगठन है। मामले में दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qo1G7E
कोई टिप्पणी नहीं