किसान आंदोलनः दिल्लीवासी रहें अलर्ट, DMRC ने बंद किए इन मेट्रो स्टेशंस के गेट

किसानों द्वारा घोषित ‘चक्का जाम’ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआसी) ने एहतियात के तौर पर मध्य और उत्तरी दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों के फाटकों को बंद कर दिया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, सिक्योरिटी अपडेट : मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, विश्व विद्यालय स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।एक अलग ट्वीट में आगे कहा गया, ‘‘सिक्योरिटी अपडेट : लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।’’ किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक तीन घंटे के लिए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।अबतक इन स्टेशंस के गेट हुए बंदमंडी हाउसITOदिल्ली गेटविश्वविद्यालयलाल किलाजामा मस्जिदजनपथसेंट्रल सेक्रेटेरिएटखान मार्केटनेहरू प्लेस
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39S0mDT
कोई टिप्पणी नहीं