Breaking News

हम वो नहीं जो झुक जाएं, CBI की रेड पर ममता बनर्जी के भतीजे ने दिया करार जवाब


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक आश्चर्यजनक कार्रवाई में, कोयला घोटाला मामले में सीबीआई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी से पूछताछ करने के लिए पहुंची। उधर सीबीआई के नोटिस पर अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, आज दोपहर 2 बजे सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस भेजा है। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि अगर उन्हें लगता है कि वह ऐसे तरीकों से हमें डरा सकते हैं, तो वे गलतफहमी में हैं। हम कभी भी झुकने वालों में से नहीं हैं।जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीबीआई की एक टीम कोयला घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी के आवास उनकी पत्नी को नोटिस जारी करने के लिए पहुंची है। एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में केस दर्ज किया था।’’ सूत्र ने कहा कि टीम ने उनकी पत्नी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी पूछताछ के लिए उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में कोयले की अवैध चोरी का मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कोयला माफिया किंगपिन अनूप माझी उर्फ लाला और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।सीबीआई ने पिछले साल 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई टीम ने शुक्रवार को जयदेव मंडल के परिसर सहित पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NJc5fy

कोई टिप्पणी नहीं