राहुल गांधी को लगा सबसे तगड़ा झटका, इस राज्य में गिर गई कांग्रेस की सरकार

पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। सोमवार को स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की विदाई तय हो गई है। गौरतलब है कि विधानसभा में कांग्रेस के पास उसके 9 विधायकों के अलावा 2 डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। यानी कांग्रेस के पास 11 विधायकों (स्पीकर को लेकर 12) का समर्थन है, जबकि विधानसभा की वर्तमान स्थिति के मुताबिक उसे बहुमत के लिए 14 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी दावा करते रहे कि उनके पास निर्वाचित विधायकों में से बहुमत है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pHNgOz
कोई टिप्पणी नहीं