लगातार छठे दिन भी मिली आम जनता को राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत
पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहे। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 86.30 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 92.86 रुपये, 87.69 रुपये और 88.82 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 76.48 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 83.30 रुपये, चेन्नई में 81.71 रुपये और कोलकाता में 80.08 रुपये प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोडकऱ अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36tUVZZ
कोई टिप्पणी नहीं