Breaking News

आम जनता को मिली बड़ी राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में अभी 90.83 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर पर है। कल इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रही। अमेरिका के तेल भंडार के आंकड़े जारी होने के बाद कच्चे तेल पर दबाव बना हालांकि अब भी लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aLJ5g7

कोई टिप्पणी नहीं