Breaking News

सोने और चांदी की कीमतों ने आज दिया बड़ा झटका, हो चुकी है इतनी महंगी


सोने की कीमतों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट के रुख पर आठ फरवरी को ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बहुमूल्य धातु के अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 94 रुपए की तेजी के साथ 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई।चांदी की भी 340 रुपये के लाभ के साथ 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,051 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी लाभ के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के निराशाजनक आंकड़े और वहां प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aNZcsm

कोई टिप्पणी नहीं