Breaking News

लगातार सातवें दिन भी लगा बड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल


पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज लगातार सातवें दिन बढ़ीं हैं। दिल्ली में पेट्रोल अब करीब करीब 89 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि अब तक सबसे महंगा रेट है। डीजल भी 79 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। मेट्रो शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है जहां रेट 95.46 रुपए प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल 86.34 रुपए प्रति लीटर है।दरअसल, ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद। कोरोना वायरस महामारी के बाद अब दुनिया के आर्थिक हालातों में भी सुधार दिख रहा है, जिससे डिमांड में भी सुधार आया है और ईंधन की मांग बढ़ी है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया, दूसरी ओर, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से ड्यूटी में किसी भी तरह की राहत नहीं दिए जाने से भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के ही आसार हैं। ऐसा ही चलता रहा तो पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार जाने में वक्त नहीं लगेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZiSjdi

कोई टिप्पणी नहीं