Breaking News

बड़े काम की है अजवाइन, इसके फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


अजवाइन के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया भी सही रहती है। इतना ही नहीं अजवाइन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। अजवाइन शरीर को कई तरीके के फायदे पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।- अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर बने चूरन को खाने के बाद खाने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है।- गर्भावस्था में महिलाओं को अजवाइन खिलाने से उनके शरीर का खून साफ रहता है और रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है।- कान में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है।- अगर आप दाद की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन को पानी में गाढ़ा पीसकर उसका लेप दिन में 2 बार लगाएं। यह लेप घाव और जली हुई जगह पर लगाने पर भी आराम मिलता है।- गठिया के दर्द में अजवाइन की पोटली बनाकर सिंकाई करने से आराम मिलता है।- लूज मोशन होने पर अजवाइन को पानी में उबालकर पीने से आराम मिलता है।- अगर किसी को धूम्रपान के कारण उल्टियां हो रही हैं, तो इस स्थिति में अजवाइन खिलाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b1zWPK

कोई टिप्पणी नहीं