Breaking News

इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में दिया तगड़ा झटका, इतने रनों से हारी टीम इंडिया


लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच 76/4 और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 17/3 की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 420 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 58.1 ओवर में 192 रन पर ढेर हो गयी। भारत की ओर से दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने 104 गेंदों में नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 83 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से लीच ने चार विकेट, एंडरसन ने तीन विकेट, जोफ्रा आर्चर, डॉमिनिक बेस और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aJYzjO

कोई टिप्पणी नहीं