Breaking News

रोमांस के लिए सबसे बेस्ट है ये आइलैंड, यहां की खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश


दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित एक फ्रांसीसी प्रवासी आइलैंड है: बोरा-बोरा। लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ यह आइलैंड दुनिया के रोमांटिक डेस्टिनेशनों में से एक है। लोग इसे रोमांटिक आइलैंड कहते हैं, जो कि खासकर कपल्स के लिए प्यार, इजहार के हसीन पल बिताने और हनीमून मनाने के लिए खास डेस्टिनेशन मानी जाती है। यहां सिर्फ 19 किलोमीटर दूर कोराल रीफ से बना एक द्वीप है, जो दिल के आकार का दिखता है। इसी कारण इस आइलैंड को रोमांटिक आइलैंड कहा जाता है। बोरा-बोरा में सौ से ज्यादा खूबसूरत बीचे हैं। मैतिरा बीच को टॉप 10 में जगह मिली है। बताया जाता है कि सदियों पहले एक ज्वालामुखी के फूटने से यह आइलैंड बना था। एक समय इस आइलैंड पर कोई नहीं रहता है। इस निर्जन द्वीपर पर टोंगन आइलैंड से आकर लोग बसे और फिर यहां जनजीवन विकसित होता चला गया। बोरा-बोरा आइलैंड पर आप डाइविंग, जेट स्किंग जैसे एडवेंचर कर सकते हैं। वहीं, तैराकी के सहारे लैगून की गहराई तक पहुंच सकते हैं। आप यहां जंगल और द्वीपों की सैर भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप करीबियन आइलैंड्स घूमना चाहते हैं तो सबसे कम भीड़ वाला और खूबसूरत आइलैंड नेविस है। ग्रीन और ब्लू ओशियन और खाली बीचेस परफेक्ट रोमांटिक गेटवे है। यहां के लोकल्स भी बहुत अच्छे हैं। यहां पुरानी शुगर प्लांन्टेशन को कनवर्ट करके कैरेक्टर होटल बनाया गया है। यहां आप डायविंग और नेविस पीक तक हाइक कर सकते हैं। या पाइन्स बीच पर रिलेक्स कर सकते हैं। ये बस 36 स्क्वायर माइल्स का है जिसे कार से भी घूम सकते हैं। यहां दिसम्बर से अप्रैल तक मौसम काफी अच्छा होता है। अगर अमेरिका या ब्रिटेन से आ रहे हों तो सेंट किट्स के लिए फ्लाइट्स मिलेगी। यहां से नेविस के लिए फैरी चलती हैं। दिल्ली से करीबियन के लिए फ्लाइट्स चलती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MMW3Ru

कोई टिप्पणी नहीं