Breaking News

यहां निकली है बंपर नौकरियां, बस इतने दिन हैं बाकी, जल्द करें आवेदन


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यहां जूनियर से लेकर सीनियर लेवल तक कई पद रिक्त हैं। इन पर अप्लाई करने के लिए jobs.nta.ac.in पर जाना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में स्टेनोग्राफर और प्रोग्रामर से लेकर डायरेक्टर तक के पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 18 जनवरी 2021 से शुरू हो गई थी और 18 फरवरी 2021 तक चलेगी।इन पदों पर होगी भर्तीज्वॉइंट डायरेक्टर- 04 पदडिप्टी डायरेक्टर - 04 पदअसिस्टेंट डायरेक्टर - 03 पदसीनियर प्रोग्रामर - 02 पदप्रोग्रामर - 03 पदसीनियर सुपरिंटेंडेंट - 06 पदस्टेनोग्राफर - 09 पदसीनियर असिस्टेंट/सीनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) - 06 पदअसिस्टेंट/असिस्टेंट (एकाउंट्स) - 08 पदजूनियर असिस्टेंट/ जूनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) - 03 पदसीनियर टेक्नीशियन - 03 पदजूनियर टेक्नीशियन - 05 पदरिसर्च साइंटिस्ट ए और सी - 02 पदशैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाइन पदों के लिए एनटीए ने अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट, jobs.nta.ac.in पर जारी की गई नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। एनटीए में रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और पद के अनुसार टेस्ट कम पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 18 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tEvTkJ

कोई टिप्पणी नहीं