अब वैक्सीन पासपोर्ट के बिना विदेश यात्रा संभव नहीं , यात्रा से पहले करना होगा ये काम

खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर अब स्थिति पहले से काफी हद तक सुधर चुकी है. दुनियाभर में कई देशों ने अपने यहां टीकाकरण यानी कोरोना वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है. अब पूरी दुनिया में अब स्थिति सामान्य होने लगी है तो एक शब्द सुनाई देने लगा है. वो है ‘वैक्सीन पासपोर्ट’. वैक्सीन भविष्य में आपके लिए बेहद जरूरी होने जा रहा है.अगर आपको अपने देश से किसी दूसरे देशों में जाना होगा तो इसके लिए आपको अभी सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कुछ दिनों में अमेरिका समेत कुछ देश एक ऐसा डिजिटल पासपोर्ट तैयार करेंगे, जो यह दिखाने के लिए होगा कि उस व्यक्तिन ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है.इस तरह दूसरे देशों में ट्रैवल करने के लिए आपके पास वैक्सीन पासपोर्ट होना जरूरी होने जा रहा है. हालांकि वैक्सीन पासपोर्ट को लेकर सबसे बड़ी चिंता इसकी गोपनीयता को लेकर होगी. अभी ये साफ नहीं है कि वैक्सीन पासपोर्ट दस्तावेज के रूप में आएगा या इसके लिए कोई एप बनेगा.माना जा रहा है कि ट्रैवल के अलावा कॉन्सर्ट वेन्यू, दफ्तर, मूवी थिएटर में भी वैक्सीन पासपोर्ट अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा. WHO ने हाल ही में कहा है कि वैक्सीन पासपोर्ट एक तरह का डिजिटल हेल्थ पास कहा जा सकता है. इसके लिए कई कंपनियों में स्मार्टफोन ऐप और सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग का काम शुरू हो गया है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ruBRmb
कोई टिप्पणी नहीं