Breaking News

आम जनता को दूसरे दिन भी मिली राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.93 रुपये और डीजल का भाव 81.32 रुपये रहा। सरकारी तेल कंपनियों ने कल मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें 90 रुपये के पार चल रही है। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुकी हैं।राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये प्रति लीटर के करीब और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। फरवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें 4.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 4.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसी तरह 2021 में अब तक पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले फरवरी में 12 दिन लगातार कीमतें बढ़ी थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 66 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गयी है। ये राज्य ईंधन पर अधिकतम मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाते हैं।बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37HH42z

कोई टिप्पणी नहीं