Breaking News

वैक्सीन के बावजूद भी इस शहर में कोरोना ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार, फिर लग सकता है लॉकडाउन


महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। यहां एक बार फिर से रोज तीन से चार हजार केस सामने आ रहे हैं। मुंबई मेयर ने साफ कहा है कि अगर लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो शहर में लॉकडाउन लगाना मजबूरी होगा।मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि राज्य में और मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय हैं। ट्रेनों में यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते हैं। लोकल में बहुत भीड़ होती है लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मेयर ने कहा कि लोगों ने अगर बात नहीं मानी और मास्क लगाना शुरू नहीं किया तो हम एक और लॉकडाउन की ओर बढ़ेंगे। मेयर से सवाल किया गया कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि यह लोगों के हाथों में है।बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 51,529 पहुंच गई है। 1355 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसी के साथ संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,75,603 हो गई है। राज्य में 35,965 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LU4D0y

कोई टिप्पणी नहीं