Breaking News

म्यांमार के बाद अब इस देश में तख्तापलट की तैयारी, इतने लोगों को किया गया गिरफ्तार


म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब दुनिया के एक और देश हैती में तख्तापलट करने की कोशिश की जा रही हैं। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि विद्रोही उनकी सरकार का भी तख्तापलट करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में सरकार ने 20 लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने खुलासा किया है गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पूर्व न्यायधीश और पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल थे। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने कहा कि गिरफ्तार लोग उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे थे। उन्होंने वार्षिक कार्यक्रम के उद्घाटन के सिलसिले में जैकेमल रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि यह साजिश नवंबर, 2020 में शुरू हुई। हालांकि उन्होंने इसका ब्योरा या सबूत नहीं सामने रखा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pYZ7Zv

कोई टिप्पणी नहीं