Breaking News

चुनाव से पहले इस राज्य की सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इतना सस्ता हो चुका है पेट्रोल-डीजल


पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए ईंधन कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। सरकार ने आज रात मध्यरात्री से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कटौती कर दी है। बता दें कि वित्त मंत्री अमित मित्र ने ईंधन कीमतों को लेकर यह जानकारी रविवार को दी है। राज्य की राजधानी कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 91.78 रुपए थी, जबकि डीजल 84.56 रुपए प्रति लीटर थी। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 90.58 रुपए प्रति लीटर की दर से बिका। खास बात है कि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं ममता सरकार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने बीते सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार चुनाव से कुछ दिन पहले कीमतों में कमी करेगी। सीएम ने कहा था वे हर दिन एलपीजी और डीजल की कीमतें बढ़ा रहे हैं, यह चिंता की बात है। केंद्र सरकार चुनाव आने से कुछ दिन पहले ही किमतों में कमी करेगी। फरवरी में पेट्रोल की कीमतें 4.29 रुपए और डीजल 4.31 रुपए प्रति लीटर बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ईंधनों की कीमतों में इस साल करीब 24 बार इजाफा हो चुका है। ईंधन कीमतें बढ़ने के बीच विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qGfYR6

कोई टिप्पणी नहीं