पॉप स्टार रिहाना ने किसानों का किया समर्थन तो कंगना रनौत ने कहा- बैठ जाओ मूर्ख रिहाना, ये किसान नहीं आतंकवादी हैं

नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। केंद्र से की बार वार्ता करने का बाद भी किसान अपनी जिद्द पर अडीग है। अभी दिल्ली की सीमाओं पर किसान विरोध कर रहे हैं। दो महीने से अधिक दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों की आवाज केंद्र तक तो नहीं लेकिन मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना तक जरूर पहुंच गई है। किसान के लागातर आंदोलन पर रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया कि हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे। इसी ट्वीट पर विवादों की बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भड़क गई है।किसान आंदोलन में दुनिया का केंद्र पॉइंट बनाता जा रहा है। कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहे किसानों को आज 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं और लागातर किसान दिल्ली की सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे को किसानों को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है। रिहाना के ट्वीट करते ही बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ट्वीट पर रिहाना ने फॉर्मर प्रोटेस्ट हैशटैक का भी इस्तेमाल किया है। इसके बाद कंगना ने रिहाना के सवाल का जबाव दिया है। रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ट्वीट किया कि कोई भी इनके बारे में बात इसलिए नहीं कर रहा क्योंकि ये किसान नहीं है.ये आतंकवादी हैं, जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और चाइनीस जैसी कॉलोनी बना सके। यही नहीं कंगना रिहाना से ट्वीट पर आगे जवाब दिया कि शांति से बैठो बेवकूफ, हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें। कंगना के इस ट्वीट के बाद रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर में से ब हजारों लोगों ने रीट्वीट कर दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ap0lGK
कोई टिप्पणी नहीं