ये मछलियां एक झटके में बदल देंगी आपकी किस्मत, लेकिन भूलकर भी इस जगह पर नहीं रखें

फेंगशुई के इन टिप्स को एकबार आजमाने से जीवन और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और स्वास्थ्य भी सही रहता है।- फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का प्रतिक बताया गया है। घर के पूर्व में ड्रेगन को रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई में बताया गया है कि ड्रैगन में पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक होता है। ड्रैगन को खरीदते समय ध्यान रखें कि उसके पंजे में मोती या एक क्रिस्टल जरूर लगा हो। ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है और मानसिक तनाव खत्म होता है।- फेंगशुई में तीन टांग वाला मेंढक घर या ऑफिस के लिए बहुत शुभ और भाग्यशाली माना गया है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांग वाले मेंढ़क को घर के अंदर मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। इसे आप बाथरूम या फिर किचन में भूलकर भी ना रखें, ऐसा करने से दुर्भाग्य आपके घर में आता है। आप घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए विंडचाइम भी लगा सकते हैं। इसे आप घर में उत्तर-पूर्व कोण में लगा सकते हैं। इसकी आवाज घर के लिए शुभ होती है।- फेंगशुई के मुताबिक, घर में कछुआ रखने से कामयाबी के साथ-साथ खुशहाली भी आती है। इसे आप घर या ऑफिस के उत्तर दिशा में रख सकते हैं। कछुआ का मुख हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए और इसे हमेशा अकेला रखें। तभी यह शुभ परिणाम देगा। आप इसके साथ फीनिक्स भी घर पर रख सकते हैं।- आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए घर में लॉफिंग बुद्धा जरूर रखें। आप इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व में 30 डिग्री की ऊंचाई पर रखें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको हर कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने ना रखें, इसकी मुस्कान से ही घर में समृद्धि आती है।- फेंगशुई के अनुसार, सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर के फिश पॉट में हमेशा आठ गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली रखें। ऐसा करने से मान-सम्मान में तो वृद्धि होती ही है, साथ में समृद्धि भी बढ़ती है। आप अक्वेरियम को हमेशा ड्रॉइंग रूम में रखें, ना कि बेडरूम या फिर किचन में।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dapaco
कोई टिप्पणी नहीं