किसान आंदोलन को लेकर पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भारत को घेरा, अक्षय कुमार-अजय देवगन ने दिया करारा जवाब

पॉप स्टार रिहाना के बाद अब पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी किसान आंदोलन के सपोर्ट में आ गई हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किसान आंदोलन के सपोर्ट में कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने किसान प्रदर्शन की फोटो भी शेयर की है। इस पर अक्षय कुमार ने लिखा है, किसान हमारे देश का बहुत अहम हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं को हल करने की जो कोशिश की जा रही है वह सबके सामने है। इस सौहार्दपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करें, ना कि उनका ध्यान दें जो कि मतभेद करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने लिखा है, भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपागैंडा में मत आइए। इस घड़ी में बिना किसी झगड़े के एकजुट होने की जरूरत है।बता दें कि मिया खलीफा ने इंस्टा स्टोरी पर किसान आंदोलन की एक फोटो शेयर की है। इसमें एक प्रदर्शनकारी ने पोस्टर भी उठाया हुआ है, जिसमें लिखा है- किसानों को मारना बंद करो। फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा है- किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में इंटरनेट काट दिया। ये क्या चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी किसान आंदोलन की फोटो शेयर की है। उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है? #FarmersProtest। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- Paid actors, huh? मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं. #FarmersProtest।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YCoyE6
कोई टिप्पणी नहीं