Breaking News

पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारी, सैफ-करीना के घर आया नन्हा मेहमान, बेबो ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म


पटौदी खानदान एक बार फिर से किलकारियों से गूंज उठा. रविवार सुबह 21 फरवरी को करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया। करीना का ये दूसरा बच्चा है। इससे पहले साल 2016 में भी करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया था। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। तैमूर ने मीडिया में बहुत सुर्खियां बटोरी। जब भी सैफ-करीना तैमूर को लेकर कहीं निकलते हैं। मीडिया तैमूर अली खान पटौती की तस्वीरें लेने के लिए दीवानी हो जाती है। सैफ-करीना के दूसरे बच्चे के जन्म की खबर सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए सामने आई। बता दें कि अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है। डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हुआ। सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। करीब चार साल बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। जब कपल ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो काफी विवाद भी हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी फैन हो गए। तैमूर अभी चार साल के हैं, लेकिन मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरते हैं। करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं। नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं। बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ही करीना और सैफ ने बताया कि उनके घर फिर से नया नन्हा मेहमान आने वाला है। 21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना कपूर की 40 साल हैं। वहीं सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ वह अभी 50 साल के हैं। करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे हैं इब्राहिम अली खान और सारा अली खान। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की भी पहली झलक दिखाएंगी। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं, वहीं बेटा इब्राहिम अली खान अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pEqlUb

कोई टिप्पणी नहीं