Breaking News

7 दिन बाद आम आदमी को फिर लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजल


पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार सात दिन तक स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गये। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 35 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपये हो गया, जबकि कोलकाता में 32 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 89.13 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपये और चेन्नई में पहली बार 89 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपये, चेन्नई में 33 पैसे बढकऱ 82.04 रुपये और कोलकाता में 33 पैसे बढकऱ 80.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tk6pcl

कोई टिप्पणी नहीं