Breaking News

प्रकृति ने दिखाया अपना रूपः रेगिस्तान में हुई जमकर बर्फबारी, टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड


गर्मी में तपने वाला सऊदी अरब अब भीषण बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यहां बर्फबारी का पिछले 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। जिसके चलते रेगिस्तान की सुनहरी मिट्टी बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई नजर आ रही है। दूसरी ओर सऊदी अरब के इस बदले मौसम की तस्वीरें और वीडियो देख सब हैरान हैं। यहां बर्फबारी का आलम यह है कि ऊंटों तक पर बर्फ जम गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 साल के बाद यह नजारा देखने को मिला है। हालांकि यहां इससे पहले भी बर्फबारी हुई है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नहीं हुई थी। सऊदी अरब में हुई बर्फबारी पूरे खाड़ी देशों के लिए दुर्लभ घटना बताई जा रही है। यहां तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। आवासीय क्षेत्र में लोगों के साथ जानवर भी इस भीषण बर्फबारी से काफी परेशान है।इसी बीच मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37zTdqz

कोई टिप्पणी नहीं