Breaking News

दिल्ली के जिला न्यायालयों में निकली 400 से ज्यादा भर्ती, महज 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


दिल्ली के जिला न्यायालयों में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज (एचओ) कार्यालय, दिल्ली ने पे-मैट्रिक्स लेवल 3 और 4 के आधार ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 417 पदों पर उम्मदीवरों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि आवेदन की शुरुआत 07 फरवरी 2021 से होगी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2021। Delhi District Courts (DDC) Recruitment 2021 के तहत चौकीदार, प्यून, सफाई कर्मचारी, अर्दली, स्वीपर, डाक प्यून के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मदीवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। वहीं, प्रॉसेस सर्वर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों के पास 10वीं के साथ-साथ लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्षों का ड्राइविंग का अनुभव होना अनिवार्य है।इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों को एमसीक्यू परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहीं, प्रॉसेस सर्वर पदों के लिए एमसीक्यू परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MyoLWe

कोई टिप्पणी नहीं