मौसम विभाग ने फिर जारी की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटें होंगे बेहद खतरनाक, जानिए क्यों
ओडिशा के अलग- अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान है और इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। वहीं पश्चिम राजस्थान में कई स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में अलग अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहा। ओडिशा और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-थलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, रायलसीमा पर कई स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग अलग स्थानों में रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कहीं कहीं मंगलवार को शीत लहर का असर रहा। पंजाब के कई इलाकों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा तथा हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों में कोहरा छाया रहा। अमृतसर, अंबाला और पटियाला में 25 मीटर, हिसार, करनाल, पंतनगर और दिल्ली (सफदरजंग) में 50 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर, भिवानी, दिल्ली (पालम, अयानगर और रिज), अलीगढ़, लखनऊ, फुर्सतगंज और भागलपुर में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं। इसलिए मछुआरों को सलाह दी गयी है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाएं। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jAJBQT
कोई टिप्पणी नहीं