Breaking News

खुशखबरीः सरकार का सबसे बड़ा फैसला, पेट्रोल 18 रुपए और डीजल 11 रुपए सस्ता


नागालैंड सरकार ने अपने नागरिकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल और अन्य गाड़ियों के इंधन की कीमतों में 25 फीसदी से लेकर 29.80 फीसदी तक की कमी का ऐलान किया है। सरकार के इस ऐलान के बाद वहां पेट्रोल की कीमतों में 18.26 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आएगी। वहीं डीजल की कीमतों में 16.50 फीसदी से लेकर 17.50 फीसदी तक की कमी का ऐलान किया गया है। इससे डीजल की कीमत में की कीमतों में 11.08 रुपये तक की कमी आएगी। नागरिकों को पेट्रोल की कीमतों से राहत देने वाला नागालैंड पांचवां राज्य हो गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल, मेघालय, राजस्थान और असम की सरकारों ने टैक्स कम किए थे। इन राज्यों ने टैक्स घटाया है। पेट्रोल पर टैक्स कम करने वाले राज्यों की गिनती में मंगलवार को नागालैंड भी शामिल हो गया।गौरतलब है कि आज तेल के दाम फिर से बढ़ने से दिल्ली में पेट्रोल 90.83 रुपये और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस महीने पेट्रोल के दाम में 13 दिन बढ़ोतरी हुई है। उससे यह 03.63 रुपये महंगा हो गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 97.34 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bzZV0C

कोई टिप्पणी नहीं