कोरोना वायरस को लेकर WHO की टीम जल्द करेगी बड़ा खुलासा, जा रही है चाइना

डब्ल्यूएचओ की एक एक्सपर्ट टीम एक बार फिर चीन के दौरे पर जाएगी। टीम कोरोना की उत्पत्ति कहां से हुई, यह वायरस आखिर कहां से आया ? इस बात की जांच करेगी। चीन ने सोमवार को यह जानकारी दी। चीन ने बताया है कि कोरोना की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ टीम गुरुवार से चीन के दौरे पर रहेगी। यानि अब चीन कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए तैयार हो गया है। डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ टीम चीन में कोरोना से जुड़े जरूरी आंकड़े और सबूत इकट्ठा करेगी।हालांकि, चीन ने ये अब तक साफ नहीं किया है कि वह डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम को केंद्रीय चीनी शहर वुहान की यात्रा करने देगा या नहीं, जहां पहली बार कोरोना वायरस 2019 के अंत में पाया गया था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ आयोग के उप प्रमुख जेंग यिक्सिन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डब्ल्यूएचओ की टीम के वुहान आने का समय तय नहीं किया गया है और इस पर अभी चर्चा जारी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XqLaH4
कोई टिप्पणी नहीं