Breaking News

पीएफ ब्याज का पैसा खाते में आया की नहीं , ऐसे चेक करें अपने PF खाते का बैलेंस


सितंबर में फैसला लिया गया था कि 8.5 फीसदी ब्याज की इस रकम को दो किस्तों (8.15 और 0.35 फीसदी) में भेजा जाएगा। लेकिन श्रम मंत्रालय ने इसी महीने वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव के तहत सहमति भी मांगी थी कि 2019-20 के लिए PF खातों में 8.5 फीसदी की ब्याज जमा कर दी जाए। एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है।Umang Appयह एक सरकारी ऐप है जिसके जरिए सिर्फ EPF नहीं, कई अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर लिया जा सकता है।1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।2. अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें।3. टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।4. यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।5. यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।SMS के द्वारा 1. इसके लिए जरूरी है कि आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड हो।2. आपको 7738299899 पर ‘EPFOHO UAN ENG’ लिखकर भेजना होगा।3. यह सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी समेत 10 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करती है।मिस कॉल के जरिए1. एसएमएस सर्विस की तरह मिस कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।2. इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस-कॉल कर दें।3. यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X2nCrW

कोई टिप्पणी नहीं