Breaking News

Lenovo ने भारत में लॉन्च किया योगा लैपटॉप, इन खास खूबियों से है लेस

लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजारों में अपने योगा 7आई (Yoga 7i) और योगा 9आई (Yoga 9i) लैपटॉप को लॉन्च किए जाने की घोषणा की, जो इंटेल के हालिया 11वीं पीढ़ी के टाइगर लेक प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। योगा 7आई और योगा 9आई की शुरूआती कीमत क्रमशरू 99,000 और 1,69,990 बताई गई है। कंपनी ने कहा है कि योगा 7आई और योगा 9आई इस वक्त लेनोवो डॉट कॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर 12 और 15 जनवरी से इसकी बिक्री शुरू होने वाली है।

11वें जेनरेशन का टाइगर लेक प्रोसेसर
लेनोवो इंडिया में उपभोक्ता पीसीएसडी मामलों के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कत्याल ने अपने एक बयान में कहा, यह नई सीरीज इंटेल के हालिया 11वीं पीढ़ी के टाइगर लेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसकी स्टाइलिंग काफी बेहतरीन है और यह एआई सक्षम सुविधाओं से लैस है। योगा 7आई में इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स को शामिल किया गया है। इसे आरामदेय बनाने के लिए इसके किनारों को घुमावदार बनाया है। इसके चारों ओर संकीर्ण बेजल डिजाइन हैं, जो 88 फीसदी एक्टिव एरिया रेशियो प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें-Samsung ने लॉन्च किया QLED डिस्प्ले वाला ChromeBook 2, जानें फीचर्स और कीमत के बारे में

lenovo2.png

मोड़ा जा सकता है 360 डिग्री तक
कपनी ने दावा किया है कि टेबलेट से लैपटॉप मोड में तब्दील करने के दौरान स्थिरता के लिए इसे 360 डिग्री तक मोड़ा जा सकता है। इसमें चार्ज भी काफी फास्ट होता है और बेहतर कूलिंग की भी सुविधा है, जिससे इसकी बैटरी 16 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। योगा 7आई में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम और स्मार्ट असिस्ट के साथ बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण और ट्रूब्लॉक प्राइवेसी शटर भी है।

यह भी पढ़ें-Lenovo ने लॉन्च किया अनोखा लैपटॉप, सिर्फ बोलकर कर पाएंगे हर काम, जानें इसकी अन्य खूबियां

अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रीडर
कंपनी के मुताबिक, योगा 9आई में लॉगिन के अधिक बेहतरीन अनुभव के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रीडर को शामिल किया गया। इसके स्मार्ट सेंसर टचपैड की मदद से एक्टिव सरफेस एरिया में 50 प्रतिशत अधिक तेजी के साथ क्लिक किया जा सकेगा, जिसमें कि क्लिक करने के दौरान वाइब्रेशन होगा और इसमें पुन डिजाइन किया गया ट्रूस्ट्राइक कीबोर्ड दिन भर की टाइपिंग को आरामदेय बनाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38v70PX

कोई टिप्पणी नहीं