हरियाणा CM की महापंचायत में पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की महापंचायत बैठक हुई। बीजेपी की और यह बैठक कराई गई थी ताकि किसान आंदोलन खत्म कर सकें लेकिन किसानों ने मुख्यमंत्री का विरोध करना शुरू कर दिया और किसान के साथ सीएम का ना रहने के सावल खड़े होने लगे। इसी बीच इस महापंचायत में पुलिस और किसानों के बीच खतरनाक भिड़ंत हो गई। महापंचायत महा हिंसा में तब्दिल हो गई। किसानों को बार बार संभावने और चेतावनी देने के बाद भी किसान विरोध करते रहे। जब पुलिस की बसी बात नहीं रही तो पुलिस अधिकारियों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने का आदेश दे दिया। विरोध कर रहे हजारों की संख्या में किसानों पर पुलिस ने एक के बाद एक आंसू गैस के गोले दागना शुरू कर दिया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार करना शुरू किया। बीजेपी नेता मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की इस महापंचायत पर किसानों के साथ इस व्यवहार को लेकर विपक्ष पार्टी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खरी खोटी सुनाई है। रणदीप सिंह ने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए और संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए। देश में भारी आलोचना के बाद, केंद्र सरकार ने तीन नए कृषि कानूनों के बारे में गलत धारणा को दूर करने के किसानों से बड़े स्तर पर संवाद करने की योजना बनाई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38vExtu
कोई टिप्पणी नहीं