Breaking News

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौक, मिलेगी इतनी सैलेरी, हो जाएंगे मालामाल


उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में वैकेंसी निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बिजली विभाग में काम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों का टेस्ट भी ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। इन पदों के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में कुल 21 पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट, http://upenergy.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें। आवेदन की प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू होगी, जो 23 फरवरी तक चलेगी। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 44,900 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qVmSBR

कोई टिप्पणी नहीं