जल-थल-नभ पर शान से लहराया तिरंगा, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर झंडा फहराया। राजपथ पर परेड निकाली जा रही है। जहां भारत अपनी शक्ति दुनिया के सामने दिखा रहा है। राफेल लाडक़ू विमान की ताकत भी आज सब देखेंगे। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की झलक भी दिखाई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। वहीं जल, थल और नभ पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आया। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में बर्फ और जमी हुई नदी में तिरंगा फहराया। वहीं राफेल ने नभ पर तिरंगे की शान बढ़ाई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39icKgv
कोई टिप्पणी नहीं