Breaking News

खुशकिस्मत हैं हम वरना आज तबाह हो सकती थी हमारी धरती, जानिए कैसे


अंतरिक्ष में पांच एस्टेरॉयड छह जनवरी को धरती के करीब से गुजरेंगे। हालांकि, धरती से इनके टकराने की आशंका नहीं है। करीब से गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स को एनइओ (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स) की श्रेणी में रखा जाता है। अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए चिंता का विषय इन एस्टेरॉयड्स का आकार है। इन पांच में से दो का आकार एफिल टावर से भी बड़ा है। एस्टेरॉयड 2008एएफ4 तो करीब आधा किलोमीटर क्षेत्रफल का है। सेंट्रल फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स स्टडीज के मुताबिक अगर ये दोनों बड़े एस्टेरॉयड्स धरती से टकराते हैं तो इसका असर दुनिया में मौजूद सबसे बड़े परमाणु बम के बराबर होगा। इनसे 25 से 50 मेगाटन ऊर्जा प्रवाहित होगी।एस्टेरॉयड के आकार के साथ इसकी गति भी मायने रखती है। अगर एक घर के आकार का एस्टेरॉयड 4800 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ता है तो यह हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम जितनी ऊर्जा छोड़ता है। इसका मतलब अगर इन पांच एस्टेरॉयड में सबसे छोटा 2021एजे भी अगर पृथ्वी से टकराता है तो वह एक पूरे शहर को बर्बाद करने की ताकत रखता है। फिलहाल खतरा नहींनासा के मुताबिक इन पांचों एस्टेरॉयड्स से पृथ्वी को फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है। ये पांचों एस्टेरॉयड्स पृथ्वी से कम से कम 75 लाख किमी दूरी से गुजरेंगे। यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी का करीब 19.5 गुना है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bc0kYW

कोई टिप्पणी नहीं