Breaking News

अमरीका की वजह से महंगा होता जा रहा है सोना, चांदी ने भी दिखाए तेवर, जानिए कीमत


पिछले सत्र में आई तेज बढ़त के बाद आज फिर भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। 20 जनवरी को एमसीएक्स पर 586 रुपए की तेजी थी और चांदी में बाजार 1054 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसके बाद आज एक बार फिर एमसीएक्स पर तेजी देखी जा रही है और फरवरी का सोना वायदा 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 49 हजार 674 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लगातार चौथे दिन इसमें बाजार तेजी पर खुला है। चांदी का वायदा भाव आज 0.8 फीसदी बढकऱ 67 हजार 513 रुपए प्रति किलो हो गया। पिछले सत्र में सोने की कीमत 1.2 फीसदी बढ़ी थी, जबकि चांदी 1.6 फीसदी उछली थी। इस साल कमजोर होते डॉलर और अमरीकी प्रोत्साहन की घोषणा के बीच सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है।वहीं, वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद आज सोने की कीमतों में मुनाफा वसूली हुई। पिछले कारोबारी दिन सोने की वायदा कीमत 1.7 फीसदी बढ़ी थी। इसके बाद यह 0.2 फीसदी घटकर 1,868.66 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो इस दौरान चांदी भी क्रमश: 25.75 डॉलर प्रति औंस तक लुढक़ गई। जबकि 20 जनवरी को जयपुर के हाजिर बाजार में सोने के भाव 50 हजार 645 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 68 हजार 210 रुपए प्रति किलो बोले गए।बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यापारियों की नजर यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रोत्साहन योजना पर है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि ईसीबी आज अपनी मुद्रा नीति को अपरिवर्तित तो रखेगा लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इसको आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि राहत पैकेज के कारण सारी दुनिया में मुद्राएं कमजोरी हुई हैं और महंगाई बढ़ी है। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव माना जाता है। कोई आश्चर्य नहीं कि इन दिनों एक बार फिर सोने में तेजी देखी जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o6UpqC

कोई टिप्पणी नहीं