Breaking News

ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी टापू, यहां महिला ने रख दिया कदम तो आ जाएगी तबाही


आज हम जिस आइलैंड के बारे में बात करने जा रहे हैं, वहां कोई रहता नहीं है। सालभर में इस आइलैंड पर मात्र 200 लोगों को ही जाने की अनुमति है वो भी सिर्फ मर्दों को। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना निषेध है। दिखने में बेहद खूबसूरत इस टापू के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। हम बात कर रहे हैं जापान के ओकिनोशिमा आइलैंड की। दिखने में बेहद खूबसूरत इस आइलैंड पर घूमने जाना स्वर्ग जाने जैसा होगा, लेकिन इस जगह पर महिलाओं का जाना मना है। यहां सिर्फ मर्दों को एंट्री मिलती है वो भी कई सख्त नियमों के बीच। इस आइलैंड पर जाने से पहले मर्दों को कपड़े उतार कर समुद्र में नहाना पड़ता है। साथ ही यहां से लौटते वक्त लोग इस आइलैंड का एक भी सामान मसलन पत्थर या कंकड़ तक अपने साथ वापस सकते।इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर है, जिसमें समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। इस टापू को धार्मिक मान्यता के कारण काफी वैल्यू दी जाती है। लोगों का इस मंदिर में काफी विश्वास है। कहा जाता है कि अगर किसी महिला ने यहां कदम रखा तो समुद्र देवी नाराज हो जाएंगी और फिर तबाही आ जाएगी। धार्मिक पाबंदियों के कारण महिलाएं यहां नहीं आतीं। वहीं मर्द भी इस टापू पर जाने की बात सभी से छिपाकर रखते हैं। जापान पर हुए न्यूक्लियर अटैक के बाद से ये द्वीप वीरान रहता है। उस दौरान जापान में कई जगहें तबाह या हथियार से प्रभावित हुई थी, लेकिन ये जगह बिलकुल सुरक्षित रही थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c6h9oq

कोई टिप्पणी नहीं