Breaking News

ये है दुनिया का सबसे रहस्यमी कुआं, इसमें से निकलती है अनोखी रोशनी, कोई नहीं जान पाया ये रहस्य


आप पानी के कुओं के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन क्या आपको ऐसे कुएं के बारे में पता हैं जिससे हमेशा रोशनी आती हो। जी हां, पुर्तगाल के सिंतरा शहर के पास एक कुआं है जिससे रोशनी निकलती है। इस रहस्यमयी कुएं के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस कुएं में रोशनी कहां से आती है इसके बारे में आज तक किसी को नहीं पता।सिंतरा के पास क्विंट डॉ. रिगालेरिया महल में एक कुआं है। इस कुएं को लेबीरिन्थिक ग्रोटो भी कहा जाता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालते हैं। लोगों की मान्यता है कि इसमें सिक्के डालने से हर मुराद पूरी होती है इसलिए इसे विशिंग वेल भी कहते है। इस कुएं को देखने के लिए कई पर्यटक आते हैं। उनके मन में सही सवाल आता है कि आखिर यह रोशनी आती कहां से है क्योंकि इसके अंदर कोई भी लाइट का साधन नहीं है। आपको बता दें कि इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो नीचे जाते हुए सिंकुड़ जाती है।इस कुएं के पास एक और छोटा कुआं है। यह दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। देखने में यह कुआं बहुत ही खूबसूरत है। इसमें नीचे जाने के लिए चारों तरफ गैलरी बनी है, जिनमें सीढियां हैं। इस कुएं के अंदर कई सुंरगे हैं जब इनसे रोशनी आती है तो यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। देखने में यह कुआं उल्टे टॉवर की तरह लगता है। इसके निचले भाग में रेड क्रॉस का निशान बना है। इश कुएं को देखकर लगता है कि यह पानी जमा करने के लिए नहीं बल्कि किसी खास चीज के लिए बनाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YirHZz

कोई टिप्पणी नहीं