बुरी खबरः और भी खतरनाक है कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, इन देशों पर मंडराया खतरा

दुनिया में अब तक 9.73 करोड़ लोगों को संक्रमित कर 20.83 लाख लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस से अभी पीछा छुड़ाना मुश्किल दिख रहा है। कोविड-19 के नए स्ट्रेन को और भी खतरनाक बताया जा रहा है। दुनिया के कई देश वायरस की नए स्ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक नई वैक्सीन बनाने में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि वैक्सीन बनने के बाद भी कोरोना का कहर अब भी पूरी दुनिया के ऊपर मंडरा रहा है। कई देशों में कोरोना के नए रूप ने भी लोगों को अपनी चपेट में लिया है। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन के आने के बाद कई देशों ने अपने यहां पहले ही तैयारी कर ली है। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से इन नए स्ट्रेन से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो वैज्ञानिक इस प्रयास में जुड़े हैं कि वे कितनी जल्दी अपने वैक्सीन प्लेटफॉर्म को नए सिरे से तैयार कर पाएंगे। ऐसा इसलिए ताकि नई और प्रभावी वैक्सीन बनाई जा सके। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि वो वैक्सीन की इम्यूनिटी पावर पर पडऩे वाले नए कोरोना वायरस के रूप के प्रभाव का सावधानीपूर्वक आकलन कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qBwDVq
कोई टिप्पणी नहीं