कोरोना के खतरनाक रूप से बर्बाद हो रहा है ये देश, लाशों के लगे ढेर, ताबूतों की पड़ गई कमी

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते दक्षिण अफ्रीका में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें 120 फीसदी बढ़ गई हैं। जिससे देश में ताबूतों की कमी पड़ने लगी है।कोरोना की नई स्ट्रेन आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। मृतकों की संख्या में रोजाना बढ़ रही है। बुधवार को यहां 422 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 15 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे। लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कोई वैक्सीन लाएगी और पूरे देश में लोगों को इसकी डोज दी जाएगी। ताबूतों की भारी मांग के बीच लोगों की उम्मीदें वैक्सीन से ही लगी हैं। भारी संख्या में मौतों ने लोगों के बीच घबराहट पैदा कर दी है।ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने सोमवार को कहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए रूप से चिंतित हैं। अत्याधिक प्रभाव वाला नया वायरस ब्रिटेन की वैक्सीन योजनाओं पर भी असर डाल सकता है। डेलमास में फ्यूनरल होम चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के फ्यूनरल डायरेक्टर थाबिसो मौमाको ने कहा कि वे और उनका स्टाफ इसे लेकर बेहद डरे हुए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JUvecY
कोई टिप्पणी नहीं