बिना वैक्सीन ही कोरोना से जंग जीत रहा है ये राज्य, इन आंकड़ों को देख उड़ जाएंगे होश
अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के दो और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 16,566 पहुंच गयी जिसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 99 फीसदी के पार पहुंच गयी है। स्वास्थ्य सेवाओं के राज्य निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों में एक ईटानगर राजधानी परिसर का और दूसरा निचले सिआंग का निवासी है। इसके साथ ही, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 97 रह गयी है जबकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढकऱ 99.08 फीसदी पहुंच गयी है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में अब तक 16,719 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि 56 मरीजों की मौत हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X0cgEE
कोई टिप्पणी नहीं