Breaking News

लगातार दूसरे दिन आम जनता को मिली राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। कल भी दोनों ईंधन दो दिन की तेजी के बाद स्थिर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट के दाम 54 डॉलर के ऊपर बने हुए हैं और यह 11 महीने के ऊपरी स्तर पर हैं। गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम चार अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। गत दिवस दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे। सात जनवरी को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे की तेजी आई थी। इससे पहले छह जनवरी को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी छह और सात जनवरी को दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे। पेट्रोल-डीजल, दिल्ली 84.20-74.38, मुंबई 90.83-81.07, चेन्नई 86.96-79.72, कोलकाता 85.68-77.97।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ovkr7Y

कोई टिप्पणी नहीं