Breaking News

इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किया सबसे चौंकाने वाला खुलासा


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक का आरोप है कि उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई, हालांकि वे बच गए, लेकिन लंबे समय तक उन्हें इसके लिए इलाज लेना पड़ा। इस वैज्ञानिका का नाम है तपन मिश्र। मिश्र ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर यह दावा किया है कि तीन साल पहले उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश हुई थी। उन्होंने लिखा, 23 मई 2017 को इसरो मुख्यालय में प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान उन्हें खतरनाक आर्सेनिक ट्राइऑक्साइड दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भारत सरकार इसकी जांच करे।अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व निदेशक मिश्र ने बीते दिन एक फेसबुक पोस्ट लिखकर लंबे समय से रहस्य बनी इस बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, नाश्ते में उन्हें डोसे के साथ दी गई चटनी में जहर मिलाकर दिया गया था। फिलहाल इसरो में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे मिश्र इस महीने के अंत में सेवामुक्त हो जाएंगे। हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि जहर किसने और क्यों दिया।मिश्र ने लिखा कि जुलाई 2017 में गृह विभाग के सुरक्षा अधिकारियों उन्हें आर्सेनिक से खतरे के बारे में सावधान किया था। मिश्र ने बताया कि उनके द्वारा डॉक्टरों को दी गई जानकारी के चलते ही उनका सटीक इलाज हुआ और वह बच सके। हालांकि जहर का शरीर पर इतना बुरा असर हुआ कि उन्हें लंबे वक्त तक इलाज करवाना पड़ा। उन्हें सांस लेने में दिक्कत, फंगल संक्रमण और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हुईं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी जांच रिपोर्ट, इलाज के पर्चा और त्वचा संबंधी दिक्कतों की फोटो भी पोस्ट की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q5RqQX

कोई टिप्पणी नहीं