Breaking News

हर शनिवार करें ये उपाय, मालामाल बनते देर नहीं लगेगी


हिन्दू शास्त्रों में शनिदेव को कर्मफलदाता बताया गया है। मान्यता है कि अगर शनिदेव किसी से रुष्ट हो जाएं तो उसे राजा से भिखारी बनते देर नहीं लगती, लेकिन अगर उनकी कृपा किसी पर हो जाए तो हालात चाहे कितने ही बदतर हों, कुछ ही दिनों में वो शख्स मालामाल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो शनिवार से कुछ उपाय शुरू कर दीजिए। इन उपायों से शनिदेव की कृपा आपको मिलेगी और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।43 शनिवार तक हर शाम शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे वे प्रसन्न होते हैं। तेल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें।‘नमस्ते कोणसंस्थाय पिडगलाय नमोस्तुते, नमस्ते बभ्रुरूपाय कृष्णाय च नमोस्तु तेनमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चान्तकाय च, नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभोनमस्ते यंमदसंज्ञाय शनैश्वर नमोस्तुते, प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च’दशरथ स्तोत्र का पाठ करेंशनिदेव ने दशरथ जी को वरदान दिया था कि जो व्यक्ति आपके द्वारा लिखे गये दशरथ स्तोत्र का पाठ करेगा उसे मेरे प्रकोप का भागी नहीं बनना पड़ेगा। हर शनिवार की शाम को दशरथ स्तोत्र का पाठ करते समय सरसों के तेल का दीपक शनिदेव को समर्पित करें।पीपल के नीचे दीपक जलाएंमान्यता है कि हर शनिवार को शनि महाराज पीपल के वृक्ष में निवास करते हैं। शनिवार के दिन जल में चीनी और काला तिल मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करके तीन परिक्रमा करें। शाम को सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे रखें।कुत्तों को गुड़ और काले चने खिलाएंहर शनिवार बंदरों और कुत्तों को गुड़ और काले चने खिलाएं। सरसों के तेल में सेंका हुआ परांठा खिलाएं इससे शनिदेव के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pUaZLI

कोई टिप्पणी नहीं