Breaking News

भारत ने चीन को दिया सबसे तगड़ा झटका, इस तरह की एक और स्ट्राइक


केंद्र सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप्स पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला पिछले साल जून में चीनी एप्स पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के कई महीने बाद लिया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। हालांकि, कंपनियों द्वारा दिए गए जवाब से सरकार संतुष्ट नहीं है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 59 एप्स का संचालन करने वाली कंपनियों को नोटिस भेजा है। उल्लेखनीय है कि चीन के साथ सीमा पर संघर्ष के बाद सरकार ने पिछले साल इन एप्स की भारत में पहुंच को निलंबित कर दिया था। सरकार के मुताबिक, उसे इस बात की विश्वस्त सूचना मिली थी कि ये चीनी एप्स ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जो देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए नुकसानदेह हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qLxuTw

कोई टिप्पणी नहीं