सर्वे में हुआ बड़ा खुलासाः आज की तारीख में होते हैं लोकसभा चुनाव, तो कांग्रेस को मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें

भले ही तीन नए कृषि कानून केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए गले की फांस बने हुए हैं, लेकिन फिर भी आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होते है तो भारतीय जनता पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार, नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रस की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। इस सर्वे के अनुसार, अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को केवल 51 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। जबकि यूपीए को 27 प्रतिशत वोटों के साथ 93 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आज की तारीख में अन्य दलों को 30 प्रतिशत वोटों के साथ 129 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्व के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 291 सीटें मिलने की उम्मीद है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को 321 सीटें मिल सकती हैं।यह सर्वेक्षण 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच 19 राज्यों में कराया गया। सर्वे में पाया गया कि 73 प्रतिशत जनता कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संतुष्ट है। उसे लगता है कि PM की प्रभावी नीतियों और फैसलों के चलते भारत को दुनिया के बाकी देशों से मुकाबले कम नुकसान हुआ। सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, 64 फीसदी लोग NDA सरकार के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। सर्वे में यह भी पूछा गया कि मोदी सरकार का कौन सा मंत्री सबसे अधिक पसंद है। इस सवाल के जवाब में 39 फीसदी लोगों ने अमित शाह का नाम लिया और उनके कामकाज को नंबर-1 बताया।जबकि, 14 फीसदी लोगों को राजनाथ सिंह और 10 फीसदी को नितिन गडकरी सबसे अच्छी मंत्री लगे।वहीं, लॉकडाउन के सवाल पर 39% लोगों ने कहा कि इसकी वजह से कोरोना वायरस के फैलाव को सीमित करने में मदद मिली, जबकि 28% ने कहा कि इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिली, लेकिन काफी परेशानियां भी हुईं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c2VGwK
कोई टिप्पणी नहीं