Breaking News

घर में मनी प्लांट लगाते वक्त भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल, जानिए कैसे


हम अपने घर को सजाने-संवारने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। मसलन कमरे को अलग लुक देने के लिए हम फर्नीचर को अलग-अलग दिशा में रखते हैं, कई बार घर में रौनक लाने के लिए पौधे भी लगाते हैं। मनीप्लांट भी लोग घरों में लगाना पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से लगाया गया मनीप्लांट का पौधा एकदम उलटा असर पैदा कर सकता है।- मनीप्लांट के पौधे को रोज पानी दें. ऐसा माना जाता है कि पौधा जितनी वृद्धि करेगा उतना ही घर के सदस्यों की किस्मत अच्छी होगी।- वास्तु में दिशाओं का काफी महत्व है. मनी प्लांट के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) उचित नहीं होती है। इस दिशा में यह पौधा रखने पर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है जो बेहद नुकसानदेह है। इसका असर जातक के धन और वैभव पर पड़ता है।- वास्तुशास्त्र के मुताबिक़, मनी प्लांट के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में ही स्थापित करना चाहिए।यह इसके लिए उचित दिशा होती है। ऐसा करने से घर के सदस्यों को काफी पैसों की कमी नहीं होती है और यश और वैभव बरकरार रहता है।- इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि मनीप्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ बढ़े। इससे घर के सदस्यों की भी बढ़त होती है। जमीन पर इसकी बेल फैलने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KGoMXq

कोई टिप्पणी नहीं