Breaking News

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब बन चुके हैं इंटरनेशनल किसान , जानिए कैसे


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब ‘किसान ’ बन गए हैं और उनके फार्म हाउस की सब्जियां और फल दुबई के लोगों का जायका बढ़ाएंगे। झारखंड के कृषि विभाग ने धोनी के फार्म हाउस की सब्जियों को विदेश भेजने की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए एक एजेंसी से भी अनुबंध किया गया है, जो सब्जियों को दुबई में बेचेगी। यही वही एजेंसी है जिसके माध्यम से कृषि विभाग ने खाड़ी देशों में सब्जियों की कई खेप भेजी थी।बाजार समिति के अधिकारियों के अनुसार सरकार अब नए प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही है। धोनी एक ब्रांड हैं और जब उनकी सब्जियों के साथ झारखंड का नाम जुड़ेगा तो यहां के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। कई एजेंसी जो यहां नहीं आना चाहती थी, वह भी यहां आएंगी और यहां की सब्जियों को दूसरे देशों में भेजेने का काम करेंगी। गौरतलब है कि धोनी का फार्म हाउस रिंग रोड सेम्बो गांव में स्थित है। 43 एकड़ के फार्म हाउस के लगभग 10 एकड़ में स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकली, मटर और पपीते की बड़े पैमाने पर खेती हो रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n5Srq9

कोई टिप्पणी नहीं