Breaking News

कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी, लेकिन नये स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्या 58 पहुंची


देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तो पहले के मुकाबले काफी कमी आई है, लेकिन हाल के दिनों में नए कोरोना स्ट्रेन के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार देश में नए कोरोना स्ट्रेन के मामले बढ़कर 58 तक पहुंच गए हैं। पुणे की एनआईवी लैब में भेजे गए सैंपलों में 20 नए कोरोना स्ट्रेन मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल आंकड़ा 58 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन लोगों में अभी तक नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई है उन सभी को संबंधित राज्यों में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है, इतना ही नहीं उनके संपक्र में आए लोगों को भी क्वॉरंटीन किया गया है और उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों तथा परिवार के सदस्यों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। हालांकि देश में अब कोरोना के सामान्य मामलों में कमी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 16375 नए मामले देखने को मिले हैं जबकि 29091 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा काफी नीचे आ चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों में 12917 की कमी आई है और अब देश में 231036 एक्टिव कोरोना मामले ही बचे हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 96.32 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कोरोना वायरस की वजह से 201 लोगों की मौत हुई है और अब तक 1,49,850 लोगों की मौत हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b8kSRZ

कोई टिप्पणी नहीं