बाइडन ने सत्ता संभालते ही मुस्लिमों को दिया बड़ा तोहफा, सेंसेक्स भी पहली बार 50000 के पार

अमरीका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन ने शपथ ले ली है। बाइडन के राष्ट्रपति बनते ही भारतीय बाजारों में भी इसका सकारात्मक असर नजर आया और शेयर बाजार को मानों बूस्टर डोज मिल गई। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 223.17 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 14,707.70 के स्तर पर खुला। यह पहली बार है जब सेंसेक्स ने 50,000 का आंकड़ा पार किया है। माना जा रहा है कि बाइडन के राष्ट्रपति बनने का यह सकारात्मक असर है। अमरीका में ताजा प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई, जिससे घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश लगातार जारी है। जनवरी में अब तक एफआईआई ने 20,236 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसी के साथ बिजली खपत, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सहित अन्य आंकड़ों का असर भी देखा गया है। पहले ही दिन लिए बड़े फैसलेदूसरी ओर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी सत्ता संभालने के बाद बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया है। राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद बाइडेन ने सीधे ओवल ऑफिस में कामकाज संभाला। बाइडन ने 15 कार्यकारिणी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन सभी की अमरीका में लंबे समय से मांग चल रही थी। इसी के साथ बाइडन ने ट्रंप के लिए कई फैसलों को बदला है।ये लिए अहम फैसले- सभी अमरीकियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।- कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए फैसला लिया।- आम लोगों को बड़े स्तर पर आर्थिक मदद देने का एलान।- जलवायु परिवर्तन के मसले पर अमरीका की वापसी। अमरीका अब 30 दिन बाद पेरिस जलवायु समझौते में दोबारा शामिल हो जाएगा।- नस्लभेद को खत्म करने की ओर कदम।- ट्रंप प्रशासन की ओर से जिन मुस्लिम देशों पर बैन लगाया गया था, उसे वापस लिया। विदेश मंत्रालय को जल्द ही वीजा प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।- विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के फैसले को रोका।- डॉ. एंथोनी फॉसी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाया।-मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस लिया, दीवार बनाने के फैसले और फंडिंग को रोका।- छात्र ऋण की किस्त वापसी को सितंबर तक टाला।हम वादे करेंगे पूरेबाइडन की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि पहले दिन लिए गए फैसले शुरुआत भर हैं। आने वाले दिनों में राष्ट्रपति और भी कई फैसले लेंगे। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों और हफ्तों में, हम अतिरिक्त कार्यकारी आदेशों की घोषणा करेंगे जिससे चुनौतियों का सामना किया जाएगा और अमरीकी लोगों से राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oa6go8
कोई टिप्पणी नहीं