Breaking News

अमरीका में हिंसा, 4 की मौत, ओबामा ने ट्रंप पर लगाया सबसे गंभीर आरोप


अमेरिका के वाशिंगटन में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस प्रमुख राबर्ट कोन्टी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, प्रदर्शन के दौरान घायल एक महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भरसक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा राजधानी इमारत के आसपास के स्थानों पर भड़की हिंसा में एक अन्य महिला और दो पुरुषों की मौत हो गयी। कोन्टी ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।उधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नवंबर के चुनाव परिणाम के बारे में लगातार झूठ बोला है और बुधवार को वाशिंगटन में राजधानी इमारत में हिंसा को उकसाया है। ओबामा ने एक बयान में कहा, इतिहास में इस हिंसक घटना को याद रखा जायेगा, जिसे मौजूदा राष्ट्रपति द्वारा उकसाया गया है, जो कानूनी तरीके से हुये चुनाव के परिणाम को लेकर आधारहीन झूठ बोल रहे हैं। यह हमारे देश के लिये अपमान और बहुत शर्म की बात है। रिपब्लिकन नेता अपने समर्थकों को चुनाव के बारे में सच्चाई बताने को तैयार नहीं हैं। रिपब्लिकन नेता या तो सच्चाई को अनदेखा करते रहें या फिर वास्तविकता को स्वीकार करें। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के समर्थकों ने राजधानी इमारत पर हमला कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। यह हिंसक घटना उनके द्वारा व्हाइट हाउस के पास हजारों समर्थकों को संबोधित किये जाने के बाद हुयी। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से तितर-बितर कर दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pYc3yk

कोई टिप्पणी नहीं