गजबः इस व्यक्ति से शादी करने पर 3 लाख रुपए देगी ये सरकार, जानिए क्यों

बीएस येदियुरप्पा की सरकार ने राज्य की ब्राह्मण दुल्हनों के लिए दो विशेष योजनाओं को लागू करने की स्वीकृति दी हैं। इन दो नई योजनाओं का नाम ‘अरुंधति’ और ‘मैत्रेयी’ रखा गया हैं। सरकार ने पिछले साल कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन किया था और बोर्ड की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की दुल्हनों के लिए यह दो नई योजनाएं पेश की गई हैं।बोर्ड के अनुसार, पहली योजना- अरुंधति, जिसके तहत ब्राह्मण दुल्हनों को 25,000 रुपए प्रदान करेगी। दूसरी योजना- मैत्रेयी, जिसके तहत राज्य में पुजारी से शादी करने वाली ब्राह्मण महिलाओं को तीन लाख रुपए देगी। बोर्ड के अध्यक्ष एचएस सचिदानंद मूर्ति ने कहा, योजनाओं को लॉन्च करने की स्वीकृति मिली है। यह समुदाय के कमजोर वर्गों की सहायता करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि पैसे तीन किस्तों में जमा किए जाएंगे। अगर शादी चार साल तक चलती है तो चौथे साल महिलाओं को ब्याज के साथ पैसा मिलेगा । इन योजनाओं का लाभों का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके पास पांच एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि नहीं है। आवेदक के पास 1000 वर्ग फाट से अधिक का आवासीय फ्लैट नहीं है। परिवार की आय सालाना 8 लाख रुपए से नीचे होनी चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L9thtU
कोई टिप्पणी नहीं